{"_id":"5ee8fb6a8ebc3e42cb0e1758","slug":"corona-firozabad-news-agr4464445107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की लापरवाही से कंटेनमेंट जोन में भी लग मजदूरों की भीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की लापरवाही से कंटेनमेंट जोन में भी लग मजदूरों की भीड
विज्ञापन
बिना पीपीई किट पहने कोरोना मरीज को लेने पहुंचा एंबूलेंस कर्मचारी
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज(फिरोजाबाद)। सिरसागंज नगर में सोमवार को विजय चौक पर रहने वाले जनसांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। लोगों ने इस लापरवाही को सोशल मीडिया पर पोस्ट और शेयर भी किया। सोमवार की सुबह करीब दस बजे जनसांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष की कोरोना जी जांच रिपोर्ट पाजिटिव होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद भी देर रात करीब नौ बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के लिए एंबूलेंस लेकर पहुंची।
यही नही रात तक इस एरिया को भी सील नही किया गया था, लेकिन इससे बड़ी लापरवाही तब सामने आई जब मंगलवार की सुबह विजय चौक पर एकत्रित होने वाले दिहाड़ी मजदूर दर्जनों की संख्या में वहां पर पहुंच गए। यही नही इस कंटेनमेंट जोन में तीन बैंक भी आती हैं लेकिन बैंक मैनेजरों ने बताया कि सोमवार की शाम तक उन्हें कोई प्रशासनिक नोटिस नहीं मिला जिससे वह ग्राहकों को सूचना नहीं दे पाए। जिसका नतीजा ये हुआ कि बैंक के बाहर सोमवार को लोग आने शुरू हो गए। वहीं 11 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को भगाकर तितर वितर किया।
बिना पीपीई किट पहने मरीज लेने पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारी
सिरसागंज। सिरसागंज में पूर्व चेयरमैन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के लगभग 7 घंटे बाद एंबुलेंस कर्मचारी मौके पर मरीज को लेने पहुंचे, लेकिन सुरक्षा के नाम पर एंबूलेंस कर्मचारी न तो पीपीई किट पहने हुए थे और न ही उनके हाथों में ग्लब्स थे। यही नही मास्क के नाम पर चालक और हेल्पर दोनों नाक से अंगौछा बांधे थे।
विज्ञापन
एरिया सील के नाम पर प्रशासन ने की खानापूर्ति
सिरसागंज के इटावा रोड पर एक ही सप्ताह में दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी प्रशासन का रवैया ढीला नजर आ रहा है। जहां पहला मरीज बैंक आफ इंडिया के पास मिला तो कुंजपुर रोड तक का एरिया सील किया गया। वहीं विजय चौक पर मरीज मिलने के बाद गिरधारी इंटर कॉलेज सील किया गया। लेकिन ये सीलिंग केवल खाना पूर्ति भर दिखी। मंगलवार को पूरे दिन इस कंटेनमेंट जोन में वाहनों की आवाजाही लगी रही और बाहर से आने वाले लोग भी इसी कंटेनमेंट जोन में रिश्तेदारों के घर जाते दिखे।