फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

प्रतापपुर के 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, पारस हॉस्पिटल में इलाज कराने वाले किए क्वारंटीन

Tue, 14 Apr 2020 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
corona
फिरोजाबाद। जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमितो की संख्या के बीच मंगलवार को राहत भरी खबर आई। हॉटस्पॉट में शामिल टूंडला के गांव प्रतापपुर में 13 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर, आगरा के हॉस्पिटल में इलाज करा चुके सात लोगों को प्रशासन ने चिह्नित कर क्वारंटीन कर दिया है। उधर, प्रतापपुर सहित जिले के चारों हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है। अब इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की रेंडम चेकिंग की जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

टूंडला के गांव प्रतापुरा में 13 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आई। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने चैन की सांस ली। हालाकिं अभी चार लोगों की और रिपोर्ट आना शेष है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, यदि ये रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो राहत की बात होगी। इधर, आगरा के एक हॉस्पिटल से आए संक्रमित युवक के संपर्क में आने से गांव प्रतापुरा के छह लोग संक्रमण का शिकार हो गए थे। गांव के पांच किलोमीटर इलाके को हॉटस्पॉट बनाकर क्षेत्र में सख्ती कर दी। कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क मे आए लोगों की जांच कराई गई थी। अभी तक गांव के 55 लोगों के सैंपल कराए जा चुके हैं। इनमें छह की रिपोर्ट पॉजिटिव और 32 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सोमवार को भी गांव के 17 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 13 की रिपोर्ट आ चुकी है। यहां 177 टीमें क्षेत्र का सर्वे करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

आगरा के हॉस्पिटलों में इलाज कराने वाले मरीजों की तलाश तेज
फिरोजाबाद। आगरा में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। यहां अस्पतालों से संक्रमण फैला। टूंडला के गांव प्रतापपुर में भी छह लोग पारस हॉस्पिटल के कर्मचारी के सपंर्क में आने से संक्रमित हो गए। ऐसे में आगरा के अस्पतालों में इलाज करा चुके जिले के लोगों की सूची आगरा प्रशासन ने जिला प्रशासन को सौंपी है। इस सूची में 15 लोगों के नाम है। मंगलवार तक जिला प्रशासन ने इनमें से सात लोगों को ट्रेस कर लिया। इनमें से सिरसागंज से चार लोगों को शिकोहाबाद में और टूंडला के दो लोगों को एफएच मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। वहीं वृद्ध की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन इलाज कराकर लौटे के परिजनाें को भी क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed