फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Controversy over liquor contract located in Karbala's culvert, stone pelting one's condition critical

करबला की पुलिया स्थित शराब के ठेके पर विवाद,पथराव एक की हालत गंभीर

Sun, 12 Jun 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Controversy over liquor contract located in Karbala's culvert, stone pelting one's condition critical
फिरोजाबाद। करबला की पुलिया स्थित शराब के ठेके पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज मारपीट के साथ पथराव भी हुआ। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम शुक्रवार देरशाम थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला पुलिया चौराहे के समीप का है। मोहल्ला करबला गली नंबर दो निवासी राजकुमार की करबला की पुलिया के समीप कुछ लोगों ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे पिटाई कर दी थी। राज कुमार की पिटाई की खबर पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इस बीच हमलावर पथराव करते हुए मौके से भाग गए। परिजन राजकुमार को गंभीर हालत में उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि करबला की पुलिया के समीप देशी शराब के ठेके पर राज कुमार का झगड़ा ककरऊ कोठी निवासी राहुल चौहान से ज्यादा शराब पीने को लेकर हो गया था। विवाद के दौरान राहुल चौहान ने राज कुमार की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। राज कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया हैं। तहरीर आने पर मुकदमा दर्जकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed