{"_id":"66b3d55ab1f68164ac09c244","slug":"contract-workers-accused-je-of-harassing-them-protested-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-130962-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: संविदाकर्मियों ने लगाया जेई पर परेशान करने का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: संविदाकर्मियों ने लगाया जेई पर परेशान करने का आरोप, प्रदर्शन
Thu, 08 Aug 2024 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। विद्युत उपकेंद्र घुरुकुआ के संविदाकर्मियों ने बुधवार को जेई पर मनमानी और परेशान करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही लामबंद हुए संविदा कर्मियों ने फीडर पर धरना देते हुए जेई के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। बाद में एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर फिर से विरोध-प्रदर्शन किया।
बुधवार सुबह 10 बजे विद्युत उपकेंद्र घुरुकुआ पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अवर अभियंता डोरीलाल पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि दो माह से अवर अभियंता द्वारा उनका 10 दिन का मानदेय काट दिया जा रहा है। वे कर्मचारियों पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाते हैं। जब उन्होंने उनके उन गलत कामों को करने से इनकार कर दिया तो उनके द्वारा उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।
फीडर पर धरना-प्रदर्शन के उपरांत सभी संविदा कर्मचारी विद्युत अधिशासाी अभियंता कार्यालय टूंडला पहुंच गए। जहां उन्होंने जेई के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। एक्सईएन का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। पूरी जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष दक्षिणांचल संगठन महामंत्री संतोष बिहारी, प्रदीप पचौरी पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा, कौशलेंद्र, सुभाष, संजय, कुमरपाल, शीतल प्रसाद, हरीश, ओमप्रकाश, राम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
संविदा कर्मचारी समय से काम पर नहीं आते है। जब उन्हें समय से आने के लिए कहा गया तो वे झूठा आरोप लगा रहे हैं।
डोरीलाल, अवर अभियंता घुरुकुआ फीडर