फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Contaminated Color Found in Dal and Laddoos; Food Department Collects Samples

Firozabad News: दाल और लड्डुओं में मिला दूषित रंग, खाद्य विभाग ने भरे सैंपल

Thu, 23 Apr 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Contaminated Color Found in Dal and Laddoos; Food Department Collects Samples
फोटो 37 नवीगंज में फूड सेफ्टी अधिकारी खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे हथठेलों का निरीक्षण करते - फोटो : कटरा में सब्जी की दुकान पर रखी स​ब्जियां।
बेवर/ घिरोर। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. श्वेता सेनी के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण के लिए कस्बा बेवर और घिरोर में खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान घिरोर में 20 खाद्य पदार्थों के नमूने की मोबाइल प्रयोगशाला में जांच की गई। जांच के दौरान दालों और लड्डुओं में रंग मिला पाया गया। गोल गप्पे, चाउमीन व अन्य खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को स्वच्छता के विशेष निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कस्बा घिरोर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में मोबाइल वैन प्रयोगशाला पहुंची। टीम ने कस्बा के गोलचक्कर पर पेड़ा, बर्फी, लड्डू, मिल्क केक के नमूने लिए। किराना की दुकानों से दाल के नमूने लिए। मसूर की दाल में रंग मिला पाया गया। तो लड्डू के साथ कुछ मिठाइयों में कृत्रिम पाया गया।
विज्ञापन

बेवर क्षेत्र के नवीगंज में फूड सेफ्टी ऑफिसर विजेंद्र सिंह ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बालाजी गोलगप्पे, लक्ष्मी गोलगप्पे और पापड़ी भंडार, वैष्णवी फास्ट फूड कॉर्नर, गोलू चाउमीन भंडार सहित अन्य ठेलों का निरीक्षण किया। फूड सेफ्टी ऑफिसर ने संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने एवं साफ पानी प्रयोग करने एवं ताजा खाद्य पदार्थों के विक्रय के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed