{"_id":"664f58a7eca795d05a002a57","slug":"constable-uploaded-video-of-firing-from-illegal-pistol-on-social-media-in-firozabad-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: सिपाही ने अवैध पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, मामला गरमाया तो दी यह सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: सिपाही ने अवैध पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, मामला गरमाया तो दी यह सफाई
Thu, 23 May 2024 08:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 May 2024 08:37 PM IST
सार
सुहागनगरी में सिपाही ने अवैध पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। मामला गरमाया और जांच की गई तो उसने गलती से वीडियो अपलोड होने की सफाई दी।
विज्ञापन
सिपाही ने अवैध पिस्टल से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर किया अपलोड,
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सिपाही के फेसबुक अकाउंट पर एक अवैध पिस्टल से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया। इसमें आवाज सिपाही की दर्शाई गई। इसकी शिकायत आरटीई एक्टिविस्ट ने पुलिस से की। मामले की जांच अधिकारियों द्वारा की गई। जांच में सिपाही ने गलती से वीडियो अपलोड होने की सफाई दी।
विज्ञापन
रसूलपुर थाने में तैनात सिपाही शिवम पंवार के फेसबुक अकाउंट पर अवैध पिस्टल से फायरिंग का वीडियो अपलोड हुआ। जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। इसकी शिकायत आरटीई एक्टिविस्ट अवनीश गुप्ता ने पुलिस से की। सिपाही शिवम पूर्व में अवनीश गुप्ता का गनर भी रह चुका है। मामला गरमाते ही अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करा दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में पता चला कि वह वीडियो सिपाही का नहीं था। उसमें दी गई आवाज उसकी नहीं है। सिपाही ने बस अपने निजी अकाउंट से वह वीडियो अपलोड कर दिया था। सिपाही का कहना था कि यह गलती से अपलोड हो गया था। उसे डिलीट करा दिया गया है। सिपाही को दोषमुक्त किया गया है।
विज्ञापन