फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Constable accused of beating up shopkeeper for asking for payment for goods suspended.

Firozabad News: सामान के रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटने के आरोपी सिपाही को किया निलंबित

Tue, 01 Sep 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Constable accused of beating up shopkeeper for asking for payment for goods suspended.
सांकेतिक 
जसराना। कस्बा पाढ़म स्थित बिजलीघर के पास सामान के रुपये मांगने को लेकर दुकानदार और पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सिपाही प्रहलाद को निलंबित कर दिया है। दुकानदार ने पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज, महिलाओं से अभद्रता और चौकी ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

पाढ़म बिजलीघर के पास लोहार समाज के परिवार रहते हैं। इनमें बंटी पुत्र मुन्नालाल लोहार पान-मसाले आदि की दुकान चलाता है। आरोप है कि चौकी पर तैनात सिपाही प्रहलाद अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और सामान लिया। दुकानदार ने सामान के रुपये मांगे तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन

दुकानदार का आरोप है कि रुपये मांगने से नाराज पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। शोर सुनकर परिवार की महिलाएं और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी दुकानदार को चौकी ले गए, जहां उसकी पिटाई की गई। परिजन का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान बनाए गए वीडियो पुलिसकर्मियों ने डिलीट करा दिए। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रकरण में सिपाही प्रहलाद को निलंबित किया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed