फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   connnectivity fail

नेट न आने पर उपभोक्ताओं को किया बैंक से बाहर कनेक्टिविटी न आने का बोर्ड लगाकर गेट पर लगा दिया ताला

Tue, 11 Feb 2020 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
connnectivity fail
खैरगढ़ स्थित आर्यावर्त बैंक का नेट न आने के कारण बैंक के बाहर नेट आने का इंतजार करते उपभोक्ता - फोटो : FIROZABAD
खैरगढ़। कसबा खैरगढ़ स्थित आर्यावर्त बैंक की नेट सेवा मंगलवार को ठप हो गई। इस पर कर्मचारियों ने बैंक उपभोक्ताओं को परिसर के बाहर खड़ा कर गेट बंद कर दिया। इस पर दो बजे तक उपभोक्ता इंतजार करते रहे। इसके बाद भी कनेक्टिविटी नहीं आने पर वापस चले गए।
विज्ञापन

कसबा खैरगढ़ स्थित आर्यावर्त बैंक में मंगलवार सुबह ही उपभोक्ता रुपये जमा करने व निकालने पहुंचे। लेकिन नेट नहीं होने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा। 12 बजे तक नेट न आने पर बैंक कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बैंक से बाहर कर गेट में ताला डाला दिया। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की तानाशाही है।
विज्ञापन

यदि इस दौरान नेट आ भी गया हो तो हम लोग को उसकी जानकारी ही नहीं मिल पाई। कुमार सिंह, मनीष, राज कुमार, कुसुमादेवी, रामादेवी, वेदप्रकाश आदि ने बताया कि जरूरी काम था इसलिए रुपये निकालने आए थे। लेकिन बैंक ने कनेक्टिविटी न आने का बोर्ड लगाकर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से बाहर हूं इसलिए कोई जानकारी नहीं है। अक्सर ऐसा होता है कि कनेक्टिविटी न आने के कारण उपभोक्ताओं को जानकारी देने के लिए गेट पर बोर्ड लगा दिया जाता है। यदि इस तरह का कोई मामला हुआ है तो पता किया जाएगा।
एमपी सिंह शाखा प्रबंधक आर्यावर्त बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed