फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress failed to woo voters, forfeited bail in five seats

वोटरों को लुभावने में नाकामयाब रहीं कांग्रेस,पांच सीटों पर जमानत जब्त

Sat, 12 Mar 2022 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Congress failed to woo voters, forfeited bail in five seats
फिरोजाबाद। लड़की हूं, लड़ सकती हूं। थीम के सहारे विधानसभा चुनाव में महिलाओं मतदाताओं को लुभावने की मुहिम में कांग्रेस पार्टी जिले में पूरी तरह से फेल रही। महिलाओं को बढ़ावा देने की सोच के साथ कांग्रेस ने टूंडला में योगेश दिवाकर, सिरसागंज में प्रतिमा पाल और शिकोहाबाद में शशि शर्मा पर दांव लगाया। वहीं फिरोजाबाद में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व जसराना में विजयनाथ वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा। लेकिन पांचों प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा सके। प्रियंका गांधी का महिलाओं से संवाद भी कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाया।
विज्ञापन

जिला में कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभाले जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी को फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर महज 1154 वोट हासिल हुए। जसराना सीट से चुनाव लड़े विजयनाथ वर्मा को कुल 1925 , शिकोहाबाद में शशि शर्मा को 1428 मत ही हासिल हो सके। इसके अतिरिक्त टूंडला सुरक्षित विधानसभा सीट से योगेश दिवाकर भी कोई करिश्मा नहीं दिखा सकीं। उन्हें भी महज 1949 वोट मिले। सिरसागंज विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस खास नहीं कर सकी।
विज्ञापन

इस सीट पर प्रतिमापाल को मात्र 1211 वोट पर संतोष करना पड़ा। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनावी लड़ाई में शामिल करने के लिए खुद प्रियंका गांधी ने महिला संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। लेकिन महिला संवाद कार्यक्रम वोट बैंक के रूप में तब्दील नहीं हो सका। पांचों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को आठ हजार वोट भी हासिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed