{"_id":"57aa18064f1c1bb661ee562a","slug":"congress-celebrated-august-kranti-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस
Amar Ujala
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में अगस्त क्रांति दिवस सरक्यूलर रोड पर मनाया गया। अंग्रेजो भारत छोड़ो की तर्ज पर कांग्रेसियों ने गैर-कांग्रेसियों प्रदेश की गद्दी छोड़ो का नारा दिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को लाएंगे, फिर अच्छे दिन आएंगे का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने शहीदों को नमन करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेसियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। इसलिए जनता के लुटने-पिटने का दर्द आज भी कांग्रेसियों के दिलों में है।
वरिष्ठ नेता हाजी सईद पटेल व रामनिवास यादव ने कहा कि गैर कांग्रेसियों प्रदेश की गद्दी छोड़ो। विगत 27 साल में गैर कांग्रेसियों ने प्रदेश को लूटकर बेहाल कर दिया है। कांग्रेसी अब तन-मन-धन से मेहनत करके कांग्रेस को लाएंदे, फिर अच्छे दिन आएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सचिव शफात खान राजू एवं प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि कांग्रेसी सड़कों पर उतरकर समाजवादी पार्टी की गुंडई के विरूद्ध संघर्ष करके जनता को हक और सम्मान दिलाएंगे। संचालन हाजी नसीर अहमद और पीके ने किया।
बाबूराम निशंक, सतीश चंद्र अग्रवाल, उमाकांत पचौरी, सौरभ पोरवाल, उमर फारूख, रजत शर्मा आदि ने भी विचार प्रकट किए।
युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर निकाली रैली
युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष सौरभ पोरवाल के नेतृत्व में कोटला चुंगी चौराहे से मोटर साइकिल रैली निकाली गई, जिसका पीडी जैन मार्केट पर समापन हुआ। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमर फारुख, रोहित जैन, दीपक ओझा ने कहा कि हर जाति धर्म का युवा कांग्रेस के साथ है। केवल कांग्रेस में ही युवाओं का सम्मान है। अंकित गुप्ता, सुमित गुप्ता, अर्जुन सिंह, अजहर, अनुज गोयल आदि रहे।
भारत छोड़ो आंदोलन वर्षगांठ पर याद किए गए शहीद
ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा अहाता शोभाराम में बैठक कर भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। ब्लाक अध्यक्ष डा. बीएस गौतम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी के लिए नौ अगस्त 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की गई थी। जिसमें देश के लाखों लोगों ने भाग लिया और देश को आजाद कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में गांधीजी ने करो या मरो का नारा दिया था। श्याम सुंदर शर्मा, खेतपाल सिंह, योगेन्द्र यादव, शेखर उपाध्याय, शिवा शर्मा आदि रहे। न्यू शिव नगर में बजरंग युवा सेवा समिति द्वारा शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किए गए। अजय तिवारी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, इंसाफ अली, देवेन्द्र सिंह चौहान आदि रहे।