{"_id":"5ede65838ebc3e90a24a79ff","slug":"congres-firozabad-news-agr4452021194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में चला सेवा सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में चला सेवा सत्याग्रह
जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार कराते कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष साजिद बेग
- फोटो : FIROZABAD
Link Copied
फिरोजाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर महारसोई का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने किया। इस दौरान महारसोई में बनाए गए खाने का वितरण गरीब तबके के लोगों को किया गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में सेवा सत्याग्रह की शुरूआत की है। महाअभियान के तहत ‘सेवा की होगी विजय’, ‘हम सब में हैं लल्लू अजय’ आदि नारों के साथ पूरे प्रदेश में 25 लाख गरीबों को भोजन वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
एआईसीसी के सदस्य प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि महारसोई छह जून से 12 जून तक चलेगी। महानगर उपाध्यक्ष सौरव पोरवाल ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सेवा के कारण ही प्रदेश सरकार ने जेल में डालने का काम किया है लेकिन कांग्रेस फर्जी मुकदमे लगाने के बावजूद गरीब मजदूरों की सेवा को जारी रखेगी। महानगर उपाध्यक्ष वकार अहमद के साथ पार्टी का सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आजम इरफान, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी, शिवा सैनी, चमन राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।