{"_id":"6533ee950f09c7021e0cb855","slug":"condition-of-young-man-miserable-due-to-death-of-eight-month-old-daughter-after-his-pregnant-wife-in-firozabad-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में उजड़ गया परिवार: फिरोजाबाद में गर्भवती पत्नी के बाद आठ माह की बेटी ने भी तोड़ा दम, पिता का हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में उजड़ गया परिवार: फिरोजाबाद में गर्भवती पत्नी के बाद आठ माह की बेटी ने भी तोड़ा दम, पिता का हाल बेहाल
Sat, 21 Oct 2023 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Oct 2023 09:00 PM IST
सार
फिरोजाबाद में सड़क हादसे में घायल गर्भवती पत्नी के बाद आठ माह की बेटी ने भी दम तोड़ दिया। इससे पिता का हाल बेहाल है। लोग उसे ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना नसीरपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में गर्भवती महिला सहित दो की मौत हो गई थी। नौ लोग घायल थे। इनमें से मृत महिला की आठ माह की बेटी का उपचार प्राइवेट ट्रामा में चल रहा था। शनिवार को उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पिता का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात नगला लेखराज निवासी परिवार के कुछ लोग अपने निजी ऑटो से नसीरपुर के गांव नानेमऊ गमी में शामिल होने गए थे। वापस आते समय कुतुकपुर के समीप अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसमें पांच माह की गर्भवती शिल्पी तथा शिवनाथ की मौत हो गई थी। साथ ही लोग नौ घायल थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: बंदरों ने रोक दी राजधानी और तेजस सहित कई ट्रेनें, रेलवे प्रशासन हुआ हलकान; हकीकत पता चली तो लोग रह गए सन्न
विज्ञापन
इनमें से मृतका शिल्पी की आठ माह की घायल बेटी राधा उर्फ किट्टू का उपचार प्राइवेट ट्रामा सेंटर में चल रहा था। शनिवार को राधा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता को जानकारी होने पर उसका हाल-बेहाल हो गया। वह फूट-फूटकर रोने लगा।
पहले पांच माह की गर्भवती पत्नी और अब आठ माह की बच्ची को भी भगवान ने छीन लिया। सीओ सिरसागंज प्रवीन तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल आठ माह की बच्ची का उपचार प्राइवेट ट्रामा सेंटर में चल रहा था। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत
थाना दक्षिण क्षेत्र में दो सितंबर को सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव बासठ निवासी बदन सिंह (50) दो सितंबर को सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए थे। परिजन उनका उपचार आगरा में करा रहे थे। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।