{"_id":"662172caac875a06ef034044","slug":"concerns-of-glass-entrepreneurs-increased-due-to-tension-between-israel-and-iran-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-122753-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: इस्राइल और ईरान के बीच तनाव से बढ़ीं कांच उद्यमियों की चिंताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: इस्राइल और ईरान के बीच तनाव से बढ़ीं कांच उद्यमियों की चिंताएं
Fri, 19 Apr 2024 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इस्राइल और ईरान के बीच तनाव का असर फिरोजाबाद के कांच कारोबार पर भी पड़ने की आशंका बढ़ गई है। उद्यमियों के अनुसार क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने की आशंका के चलते कांच उत्पादों का घरेलू और विदेशी बाजार प्रभावित हो सकता है। इसका असर फिरोजाबाद के कांच उत्पादों की लागत एवं माल ढुलाई पर लगने वाले भाड़े पर भी पड़ेगा। ईरान के साथ इस्राइल की युद्ध की आशंका जताई जा रही है। भारत में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) का अधिकांश भाग ईरान से आयात होता है। ऐसे में फिरोजाबाद की माउथ ब्लोइंग व ग्लास एक्सपोर्ट यूनिट के संचालकों में बेचैनी बढ़ गई है। कांच कारोबारियों के अनुसार अगर युद्ध का दायरा बढ़ा तो भविष्य में क्रूड ऑयल के भाव बढ़ेंगे। इसका असर कांच आयटम की लागत और परिवहन पर पड़ेगा। लागत बढ़ जाने से माउथ ब्लोइंग इकाइयों में तैयार होने वाले कांच उत्पादों के पुराने आर्डरों को पूरा कराना मुश्किल होगा। कांच निर्यातकों और कच्चा माल तैयार करने वाली माउथ ब्लोइंग इकाइयों के साथ ही सप्लायर्स को घाटा उठाना पड़ेगा। संवाद
कैटरिंग के आर्डर होंगे प्रभावित
कांच कारोबारियों के मुताबिक मई से जुलाई अगस्त तक देश एवं विदेश के होटल व्यवसाय में तेजी रहेगी। देश एवं विदेश के होटल एवं कैटरिंग इंडस्ट्रीज से फिरोजाबाद के कांच कारोबारियों के पास अच्छे खासे आर्डर हैं। अगर आयातित ईंधन की दरों फर्क आया तो कांच आयटमों की दरें भी बढ़ेंगी। इससे करोड़ों की लागत वाले पुराने आर्डरों को पूरा कराने पर स्थानीय कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
अभी तो क्रूड ऑयल की दरें यथावत हैं। लेकिन इस्राइल-ईरान के बीच तनाव के चलते भविष्य में क्रूड ऑयल की दरों में इजाफा होने का संकेत हैं। हम कोशिश कर रहे हैं। पुराने आर्डर जल्द पूरा कराएं। - हेमंत अग्रवाल अध्यक्ष लघु उद्योग भारती
विज्ञापन
क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने से घरेलू बाजारों एवं विदेशी आर्डर देने वाले ग्राहक आर्डरों पर कैंची चला सकते हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि आने वाले छह माह तक पेट्रोल, डीजल एवं तारकोल आदि की कीमतें स्थिर रखने को प्रयास करें। - देवेंद्र तिवारी, कांच आयटम के सप्लायर