{"_id":"57bde1924f1c1b8711d4f26f","slug":"competitions-were-held-patriotic-theme","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति विषयक प्रतियोगिताएं हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति विषयक प्रतियोगिताएं हुईं
Amar Ujala
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
देशभक्ति विषयक प्रतियोगिताएं हुईं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन
बीडीएम म्यूनिसिपल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या डा. नीता सक्सेना के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रायोजित कार्यक्रम ‘70 साल आजादी के, याद करो कुर्बानी’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इसके अंतर्गत छात्राओं ने देश के जवानों के लिये ग्रीटिंग कार्ड बनाये तथा महाविद्यालय में देशभक्ति विषयक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। संगीत विभागाध्यक्षा डा. विनीता सक्सेना के संयोजन में देशभक्ति गीत एकल गायन प्रतियोगिता हुई जिसमें निर्णायक कुंवर, आरसी महिला महाविद्यालय मैनपुरी की प्राचार्या डा. शेफाली तथा आरडी कालेज हाथरस की प्राचार्या डा. मीता कौशल रहीं। देविका जौहरी, श्वेता माथुर ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा शारदा द्विवेदी व मनु शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति नारे पट्टिका प्रतियोगिता डा. विभा चौहान के संयोजन में हुई जिसमें डा. शशि प्रभा तोमर व डा. सीमा जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसमें हुमा परवीन, शिबली, निशा कुशवाह तथा सुनाली कश्यप ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार जीता। पोस्टर प्रतियोगिता का संयोजन नूतन रायजादा ने किया जिसमें मोहिनी, प्रतिभा राय व ललिता कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।