{"_id":"178c26d08ba9066a823072bdc6221217","slug":"college-champion-rachana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचना बनी कालेज चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचना बनी कालेज चैंपियन
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 22 Jan 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
बीडीएम म्यू. कन्या महाविद्यालय की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। बीए फाइनल की छात्रा रचना ने कालेज चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
शुक्रवार का दूसरे दिन 200 मीटर रेस हुई। जिसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रचना ने प्रथम, शशि ने द्वितीय एवं मिथलेश तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं लंबी कूद में प्रियंका प्रथम, सुमन द्वितीय, शशि तृतीय, जेवलिन थ्रो में करिश्मा प्रथम, मिथलेश द्वितीय, तस्तरी फेंक में रचना प्रथम, सुमन द्वितीय व अंजली तृतीय रहीं। ऊंची कूद में प्रियंका प्रथम, गुंजन द्वितीय एवं सुमन तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्या डा. नीता सक्सेना ने सभी विजयी खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलों से छात्राओं में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व आदि गुणों का विकास होता है। छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहना चाहिए। विभिन्न प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर रचना कालेज चैंपियन बनीं। अंत में क्रीड़ा प्रभारी दर्शना कुमारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में प्रो. जगदीश यादव व कोमल सिंह का विशेष सहयोग रहा।