फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Clashes, ruckus between BKU officials and BJP leaders

Firozabad News: भाकियू पदाधिकारियों व भाजपा नेताओं में नोंकझाेंक, हंगामा

Tue, 12 Mar 2024 11:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Mar 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
Clashes, ruckus between BKU officials and BJP leaders
फिरोजाबाद। शहरी क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर किसान यूनियन पदाधिकारी सोमवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन देने को पहुंचे। उन्होंने नई आबादी में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए धरना देना शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं से काफी हॉट-टॉक हो गई। भाकियू नेता बाद में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर चले गए। भारतीय किसान यूनियन भानु के नेता संजय शर्मा अपने साथियों के साथ नगर निगम के वार्ड संख्या 18, 34, 35 और 52 में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण की मांग लेकर नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारी अचानक निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फर्श धरने पर बैठ गए। नारेबाजी के दौरान यहां भाजपा के नेता उदय प्रताप सिंह सहित अन्य लोग पहुंच गए। किसान नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना का पुलिस फोर्स नगर निगम पहुंच गया। पुलिस फोर्स ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। किसान यूनियन की ओर से बाद में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा को जन समस्याओं के निदान को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। यूनियन पदाधिकारी संजय शर्मा के मुताबिक निगम के कई वार्ड में जन समस्याओं का अंबार है, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। उभाजपा नेता उदयप्रताप ने कहा कि भाजपा शासन में बगैर भेदभाव के सभी जगह विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यूनियन पदाधिकारी किसी के बहकावे में आकर बेवजह हंगामा करने लगे थे। मैंने समझाने का काम किया था। नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में कौशल किशोर उपाध्याय,रनवीर सिंह, राजकुमार, अजीत, नंद किशोर तथा पवन यादव सहित काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed