{"_id":"5ff301b18ebc3e3fc20641ea","slug":"civic-firozabad-news-agr4748387123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ खोद कर डाला, बनाने में देरी, दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ खोद कर डाला, बनाने में देरी, दुकानदार परेशान
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिनेमा चौराहे से लेकर नालबंद चौराहे तक फुटपाथ निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी है। इससे दुकानदारों के साथ राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। वहीं निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने आक्रोश जाहिर किया है। व्यापारियों का कहना है कि कार्यदायी संस्था द्वारा पिछले एक माह पूर्व फुटपाथ खोद दिया गया। जिससे ग्राहकों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं है। सड़क पर वाहन खड़ा करने से जहां जाम लगता है। वहीं पुलिसकर्मी परेशान करते हैं। जिसको लेकर ग्राहक बाजार में आने से बचने लगे हैं। यदि निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
- निर्माण कार्य काफी धीमी गति से कराया जा रहा है। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम अधिकारियों की होगी। - आसिम खां, युवा महानगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल।
- बैैंक के सामने वाहन खड़े हो जाते हैं। वहीं दिनभर जाम लगा रहता है। दो दिन पूर्व स्कूटी सवार एक युवती गिर गई थी। जिसको काफी चोट लगने के साथ ही उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। फुटपाथ खोद देने के कारण दिक्कत होती है। - हाजी जाकिर, फल विक्रेता।
विज्ञापन
- शनिवार को बड़ा हादसा होने से बच गया था। जाम के कारण रेहड़ी चालक को जगह नहीं मिली। वह साइड से निकल रहा था। तभी पहिया गड्डे में जाने से पूरी रेहड़ी पलट गई। रेहड़ी पर माल लदा था, गनीमत रही कि उस वक्त कोई आसपास नहीं था। - मुकेश मित्तल, कपड़ा विक्रेता।
- दोनों तरफ का फुटपाथ खोदने से दिक्कत हो रही है। यदि एक तरफ का फुटपाथ का काम पूरा होने के बाद दूसरी तरफ का फुटपाथ खोदा जाता तो कोई दिक्कत नहीं होती। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से दिक्कत हो रही है। इस ओर कोई ध्यान देने वाला भी नहीं है। - माहिद कुरैशी, दुकानदार।
- निर्माण कार्य की गति धीमी है। कार्यदायी संस्था को चेतावनी देकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएंगे। जिससे लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो। - विजय कुमार, नगर आयुक्त।