{"_id":"66ccd79f4c534b99ec056194","slug":"city-garden-of-suhagnagari-will-be-built-in-sofipur-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-132085-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सोफीपुर में बनेगा सुहागनगरी का नगर उपवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सोफीपुर में बनेगा सुहागनगरी का नगर उपवन
Tue, 27 Aug 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा सोफीपुर में नगर उपवन बनाया जाएगा। उपवन योजना के जरिए लगभग एक करोड़ 22 लाख 79 हजार की धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर उपवन में करीब 14790 पौधों का रोपण किया जाएगा। यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिसे पिकनिक स्पॉट में तब्दील किया जाएगा।
शहर के सीमावर्ती सोफीपुर में प्राकृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये नगर निगम द्वारा लगभग 4900 वर्गमीटर क्षेत्र में ग्रीन सेक्टर विकसित किया जाएगा। वर्ष 24-25 के लिए बनाई नगर उपवन योजना के तहत सोफीपुर में खाली पड़ी भूमि को चिन्ह्त किया गया है। इस पूरी कार्य योजना पर लगभग एक करोड़ 22 लाख 79 हजार की धनराशि खर्च की जाएगी। पूरी कार्य योजना मंजूरी के लिए बीते सप्ताह शासन को भेजा जा चुका है। निगम सूत्रों के अनुसार शासन की प्राथमिकता वाली कार्य योजना को जल्द ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।