{"_id":"630e4f92f402d65d66716975","slug":"city-divided-into-four-sectors-regarding-ganesh-festival-firozabad-news-agr5450483197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव को लेकर चार सेक्टर में बांटा गया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव को लेकर चार सेक्टर में बांटा गया शहर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दस दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन बुधवार से शुरू हो रहा है। शहर में करीब एक हजार से अधिक स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रुप प्रदान कर दिया है। शहर को चार सेेक्टर में बांटा है।
गणेश पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को एसपी सिटी सर्वेश कुमार ने सोमवार देर रात थानेदार और सीओ के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। थानेदारों से कहा कि देर रात तक गश्त रखी जाए। शहर के प्रमुख जैन मंदिरों पर जवानों की पिकेट ड्यूटी लगाई जाए। इससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा को लेकर शहर को चार सेक्टर में बांट दिया गया है। प्रत्येक सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित थानेदार की होगी। इस दौरान चेतक और डायल 112 भी क्षेत्र में गश्त करती रहेगी।