{"_id":"5f4159e28ebc3eabe82cdfbf","slug":"child-labour-child-marriage-act-child-marriage-act-firozabad-child-helpline-number-1098-child-helpline-1098-child-helpline-1098-firozabad-firozabad-news-agr4559221158","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड लाइन की सक्रियता से बालिका वधू बनने से बची बिटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड लाइन की सक्रियता से बालिका वधू बनने से बची बिटिया
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चाइल्ड लाइन और थाना पुलिस की सक्रियता से एक बेटी बालिका वधू बनने से बच गई। 1098 पर मिली सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चाइल्ड लाइन मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस के सहयोग से चाइल्ड लाइन ने बालिका अपनी अभिरक्षा में लिया है। चाइल्ड लाइन के मुताबिक आगे की कार्रवाई सोमवार को की जाएगी।
स्थानीय चाइल्ड लाइन को शनिवार दोपहर हेल्पलाइन नंबर 1098 पर थाना नारखी क्षेत्रांतर्गत शहरी सीमा से सटे गांव में बालिका की शादी होने की सूचना मिली। बालिका की शादी पास के ही गांव के व्यक्ति से कराई जा रही थी। सूचना पर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने शादी को रुकवा दिया और बालिका को अपनी अभिरक्षा में ले लिया।
बाद में बालिका को चाइल्ड लाइन की न्यायिक पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायिक पीठ के डॉ. जफर आलम एवं संगीता पांडे के अनुसार बालिका की शादी किन परिस्थितियों में कराई जा रही थी? की जांच के साथ ही बालिका की अभिरक्षा और उसकी आयु जांच के लिए अग्रिम कार्रवाई रविवार को की जाएगी। बालिका को सुरक्षा प्रदान करने वाली टीम में सुहेल अब्बास, जीत चांदना, दिलीप कुमार शर्मा, संस्था कोऑर्डिनेटर मुख्तार आलम आदि शामिल रहे।