{"_id":"5e46e5f38ebc3ee5f2343fe1","slug":"child-dead-firozabad-news-agr429519842","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ शैय्या में उपचार के दौरान शिशु की मौत,परिजन पोस्टमार्टम कराने पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ शैय्या में उपचार के दौरान शिशु की मौत,परिजन पोस्टमार्टम कराने पर अड़े
विज्ञापन
100 शैय्या महिला अस्पताल में नवजात शिशु की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सौ शैेय्या अस्पताल में उपचार करने के दौरान नवजात शिशु की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ गली नं.दो निवासी नीरज पुत्री सोमराज की शादी दिसंबर 2018 में जनपद अलीगढ़ थाना हरदुआगंज के अकराबाद निवासी विकास से हुई थी। नीरज देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करते हैं। पिछले काफी दिनों से वह अपने मायके में रह रही है। महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती थी तभी पति व ससुरलाजीन उससे मारपीट करते थे।
महिला ने 11 फरवरी को स्टेशन रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। उसकी हालत बिगड़ने पर सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। यहां उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। शिशु की मौत होने के बाद परिजन उसके शव का पोस्टमार्टम कराने की जिद कर रहे थे। परिजनों का कहना था कि पति व ससुरालीजनों की पिटाई से शिशु की मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस के पास जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार थाना उत्तर पुलिस के पास गए तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ उत्तर नीरज मिश्रा ने कहा कि परिजनों की मांग पर शिशु के शव पोस्टमार्टम को भेजा है।