फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Child abduction attempt

बच्चे के अपहरण का प्रयास

Sat, 17 Sep 2016 01:27 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 17 Sep 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Child abduction attempt
बच्चे के अपहरण का प्रयास - फोटो : Amar Ujala
बच्चे के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

अपहर्ताओं को पकड़कर किया पुलिस के सुपुर्द      
चार दिन पूर्व भी अपहरण का प्रयास किया था
तहसील तिराहा स्थित नीलम फ्रूट कॉर्नर के मालिक के नाती के अपहरण का प्रयास किया। हालांकि परिवारीजनों ने की सजगता के कारण आरोपी पकड़ा गया। जानकारी पर भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

तहसील तिराहा पर महेशचंद्र यादव की नीलम फ्रूट कॉर्नर के नाम से दुकान और मकान है। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे एक बाइक सवार युवक उनके नाती शानू (7) पुत्र शीलेश यादव, जो शंभूनगर स्थित एशियन स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है, को स्कूल बस नहीं आने की बात कहकर अपने साथ ले जाने लगा। इस पर मौके पर खड़े शानू के चाचा सुनील को युवक पर ाक हो गया। सुनील ने युवक की बाइक की चाबी निकाल ली और युवक को पकड़कर बैठा लिया। इसके बाद स्वयं स्कूल जाकर सच्चाई की जानकारी की। इस पर स्कूल प्रबंधन ने बस भेजने की बात कही। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुर्गेश कुमार निवासी ग्राम नाहिल नगरिया, मैनपुरी हाल निवासी यादव कालोनी शिकोहाबाद बताया। जानकारी पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पिटाई कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिय। आरोपी के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। शानू के परिवारीजनों ने बताया कि 13 सितंबर को भी आरोपी युवक शानू को स्कूल ले जाने के लिए बाइक से आया था। उस समय शानू के बाबा महेशचंद्र से भी उसने बस न आने की बात कही थी। इस पर उन्होंने कह दिया था कि उसका चाचा सुनील स्कूल छोड़ आएगा। सुनील पुत्र महेशचंद्र ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed