फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chief Election Commissioner gyanesh kumar says transparency done in voter list of bihar assembly elections

Bihar Election 2025: 'बिहार चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी...', CEC ने मतदाता सूची पर कही ये बड़ी बात

Sat, 05 Jul 2025 07:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 05 Jul 2025 07:58 PM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति मतदाता सूची का हिस्सा होगा। कोई अपात्र व्यक्ति उक्त सूची का हिस्सा नहीं होगा। ताकि बिहार राज्य की फेयर मतदाता सूची बनाई जा सके।

विज्ञापन
Chief Election Commissioner gyanesh kumar says transparency done in voter list of bihar assembly elections
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में गारद की सलामी लेते मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार साथ में डीएम,एसएसपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत में हर चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराए जाते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने पाएगी। पूरी पारदर्शिता से यह चुनाव भी होगा। बिहार राज्य की मतदाता सूची का 2003 के बाद परीक्षण नहीं हो सका था। उसका परीक्षण जुलाई से अगस्त माह के बीच कराया जा रहा है। एक लाख से अधिक बूथ स्तरीय अफसर लगाए गए हैं। राजनीतिक दलों की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को फिरोजाबाद क्लब में माथुर वैश्य महासभा के स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि किसी भी चुनाव से पहले मतदाता सूची का अपडेट करना आवश्यक है। बिहार में एक जनवरी 2003 को मतदाता सूची का परीक्षण हुआ था। उस समय जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में आया था, उनकी पात्रता की जांच की गई थी और उनके नाम शामिल किए गए थे। 
विज्ञापन


 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत जो भी पात्रताएं निर्धारित है, इसमें आप भारत के नागरिक होना चाहिए, दूसरा आपकी आयु 18 वर्ष होनी चाहिए तथा तीसरा जिस पोलिंग स्टेशन के आसपास सामान्य निवासी हों एवं वहां आपका मकान या निवास होना चाहिए। इस तरह का गहन परीक्षण बिहार में 2003 के बाद नहीं हुआ था। उसके बाद सामान्य परीक्षण होता रहा है। इस बार एक लाख से अधिक बूथ स्तरीय अफसर लगाए गए हैं। राजनीनिक दलों की ओर से भी डेढ़ लाख से ज्यादा बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति उक्त मतदाता सूची का हिस्सा होगा। कोई अपात्र व्यक्ति उक्त सूची का हिस्सा नहीं होगा। ताकि बिहार राज्य की फेयर मतदाता सूची बनाई जा सके।

 
विज्ञापन

चुनाव हारने वाले दल ही ईवीएम पर आरोप लगाते हैं
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने ईवीएम पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दलों पर भी बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सूरज पूरब में नहीं, दूसरी दिशा में उगता है, जबकि ऐसा नहीं है। उसी तरह चुनाव प्रक्रिया में लगने वाली मशीनरी पूरे निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराती है। आयोग संविधान के अनुसार काम करता है। चुनाव हारने वाले दल ही ईवीएम पर आरोप लगाते हैं। चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता से काम करता है।

ये भी पढ़ें-UP: दूल्हे की हरकत से टूट गई शादी, दुल्हन के घरवालों ने थमाई पूरे खर्चे की लिस्ट...तो छूट गए बरातियों के पसीने


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed