फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chefs out rally, the drivers and the lekpals protests

रसोइयों ने निकाली रैली, चालकों और लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Sep 2016 01:16 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 21 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Chefs out rally, the drivers and the lekpals protests
रसोइयों ने निकाली रैली, चालकों और लेखपालों ने किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
रविवार को मुख्यालय पर आंदोलन को शोर रहा। रसोइया एकता संघ ने रैली निकाली तो चालक संघ ने अफसरों के वाहनों को रोकने के साथ विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया वहीं लेखपालों का धरना मुख्यालय पर चला तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां परियोजनाओं के बाहर धरना प्रदर्शन करती रहीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया एकता संघ की मंडल अध्यक्ष प्रियंका खान व जिलाध्यक्ष कंचन देवी, जिला महासचिव सुधा देवी के नेतृत्व में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यालय पर रैली निकाली। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय देने पहुंचे। वह मानदेय को पांच हजार किए जाने, हर वर्ष की चयन प्रक्रिया को समाप्त करने, बच्चों को उसी स्कूल में पढ़ने की बाध्यता को खत्म करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को रखा। इस दौरान मुख्यरूप से ब्रहमा देवी, रामदेवी, रजनी देवी, बीरम देवी, राजकुमारी,रेखा देवी मौजूद रही। वहीं राजकीय वाहन चालक महासंघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश एवं मंत्री महेंद्र सिंह के नेतृत्व में चालकों ने मंगलवार को भी चक्का जाम करके आंदोलन किया। इस दौरान अफसरों के वाहन चलाने वाले चालकों को भी रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जेपी गौतम, राजेश्वर सिंह, खूबी सिंह, हरिओम यादव शामिल थे। संचालन संतोष कुमार दुबे ने किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर लेखपालों ने मंगलवार को विकास भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। यदि शीघ्र ही हमारी मांगों को पूरी नहीं किया तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्षता जितेंद्रपाल सिंह यादव एवं संचालन मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। प्रदर्शन में मुख्यरूप से विजेंद्र सिंह यादव, विवेक यादव, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, अयाज अहमद, नेपाल सिंह, रवेंद्र बघेल, राधेश्याम यादव मौजूद रहे। महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को सभी परियोजना कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राज के नेतृत्व में जिले भर की कायकत्रियों ने परियोजना कार्यालयों पर एकत्रित हुई। शहर की परियोजना प्रथम एवं द्वितीय दोनों पर प्रदर्शन किया। मुख्य रूप से आसमा कुलश्रेष्ठ, सुमन यादव, रेखा देवी, बीरम देवी, प्रमोद कुमारी, रामबेटी, पूनम सिंह मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed