{"_id":"62a785050c490f379f1c54e2","slug":"checking-campaign-of-gst-department-fine-of-12-86-lakh-collected-firozabad-news-agr5367134186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी विभाग का चेकिंग अभियान,12.86 लाख का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी विभाग का चेकिंग अभियान,12.86 लाख का जुर्माना वसूला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जीएसटी विभाग की टीम ने जिला के सीमावर्ती प्रमुख चेक प्वाइंटों पर दो दिन चेकिंग अभियान चलाया। व्यवसायिक श्रेणी वाले 96 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान जीएसटी संबंधी प्रपत्र पूर्ण नहीं मिले। करीब 23.20 लाख रुपयेकी कर चोरी पकड़ी। संबंधित वाहनों एवं कंपनियों पर 12.86 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
शासन के निर्देश पर जीएसटी विभाग ने शनिवार एवं रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिले की सीमावर्ती प्रमुख चेकपोस्ट कठफोरी, टूंडला टोल, शिकोहाबाद में दूसरे जिला से मिलने वाले प्रमुख चौराहा पर संचालित दो दिवसीय अभियान के दौरान व्यवसायिक श्रेणी के 96 वाहनों को चेक किया गया। तीन वाहनों को जीएसटी बिल में गंभीर अनियमितताओं के चलते माल सहित अधिग्रहित किया गया है। पांच वाहनों में लदे माल पर लगने वाले जीएसटी बिल में कर चोरी की बात सामने आई ।
उक्त सभी वाहनों पर कुल 23.20 लाख रुपये की जीएसटी चोरी का मामला निर्धारित करते हुए 12.86 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। दो दिन की कार्रवाई के दौरान डिप्टी कमिश्नर जीएसटी मोबाइल स्काड डा. सतीश कुमार सिंह, कर निर्धारण अधिकारी बिजेंद्र सिंह और प्रेमदत्त शर्मा मौजूद रहे।