फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chalan

कार्ड से भी जमा कर सकेंगे चालान का जुर्माना

Tue, 28 Jun 2022 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
chalan
कार्ड से भी जमा कर सकेंगे चालान का जुर्माना
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराईं गईं स्वैप मशीनें
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ऑनलाइन चालान कटने पर वाहन चालक या स्वामी को जुर्माना तत्काल जमा कर सकेंगे। नकदी न होने पर क्रेडिट कार्ड या एटीएम कार्ड से भी यह राशि जमा की जा सकेगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों को स्वैप मशीन उपलब्ध कराईं गईं हैं। थानों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई।
ऑनलाइन चालान के दौरान वाहन मालिक को सबसे बड़ी दिक्कत जुर्माना धनराशि जमा करने में होती थी। इसके लिए उन्हें या तो यातायात पुलिस के कार्यालय जाना पड़ता था या फिर उन्हें धनराशि न्यायालय में जमा करनी पड़ती थी। इसमें समय के साथ ही अतिरिक्त रकम भी खर्च होती थी। ऑनलाइन चालान करने के दौरान पुलिस के एप में जुर्माना जमा करने का भी ऑप्शन होता है लेकिन उससे धनराशि जमा नहीं हो पाती। ऐसे में केवल चालान काट दिया जाता है। पर, अब जहां वाहन का चालान कटेगा, वहीं उनकी जुर्माना धनराशि भी जमा हो सकेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यातायात पुलिस को स्वैप मशीन उपलब्ध कराई गईं हैं। फिलहाल यह मशीन यातायात पुलिस और कुछ थानों में हैं, जहां चालान के साथ-साथ ऑनलाइन जुर्माना भरने की शुरुआत कर दी गई है। इसके लिए यातायात पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक की ओर से चालान करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया गया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन चालान के दौरान ही वाहन मालिक/चालक उसके जुर्माने की धनराशि जमा कर सकेंगे। इसके लिए पुलिस कर्मियों को स्वैप मशीनें दी गईं हैं। इससे क्रेडिट कार्ड, एटीएम आदि से रकम जमा की जा सकेगी। ऐसे में उन्हें कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भईयालाल, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed