{"_id":"144f021216831cabb66ca81ed709470a","slug":"cattle-thieves-firing-on-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरों ने ग्रामीणों पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरों ने ग्रामीणों पर की फायरिंग
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार रात नारखी के गांव गौंछ में पशु चोरों ने धावा बोल दिया। जगार होने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इससे ग्रामीण बैकफुट पर आ गए और चोर दो भैंस चोरी कर ले जाने में सफल रहे। इससे पूर्व बदमाशों ने खैरगढ़ के गांव सियावरी में भी घटना को अंजाम दिया।
देवदत्त निवासी गौंछ थाना नारखी की भैंस बाउंड्री के अंदर बंधी थी। मंगलवार रात चोर बाउंड्री तोड़कर दो भैंस चोरी कर ले जाने लगे तभी देवदत्त जाग गए। उन्होंने शोरगुल किया तो गांव में जगार हो गई। ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर दबोचने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। कई राउंड फायरिंग करने के बाद बदमाश दो भैंस ले जाने में सफल रहे।
इस घटना से पूर्व बदमाशों ने खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सियावरी निवासी हाकिम सिंह कुशवाहा की दो भैंस चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वहां जगार होने घेराबंदी होने के कारण वह वारदात को अंजाम नहीं दे सके। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पशु चोरों का आतंक एक हफ्ते से जारी है। कई बार पुलिस को सूचना दी गई लेकिन एक बार भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कोई प्रयास किया।