फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case registered for feeding drugs to buffalo trader

Firozabad News: भैंस व्यापारी को नशीला पदार्थ खिलाने के मामले में मामला दर्ज

Sat, 26 Nov 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Case registered for feeding drugs to buffalo trader
फिरोजाबाद। पशु व्यापारी पिता और पुत्र को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना जसराना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना नसीरपुर के गांव नगला लोकमन निवासी श्रीकृष्ण अपने पुत्र अनिल कुमार के साथ भोगांव मैनपुरी की रुई मवेशी मंडी में भैंस खरीदने 22 नवंबर को गए थे। 1.35 लाख की दो भैंस खरीदकर उन्हें छोटा हाथी वाहन में लादकर घर ला रहे थे।

तभी चालक एवं परिचालक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिता एवं पुत्र को पिला दी थी। बेहोशी की हालत में जहां श्रीकृष्ण जसराना रोड पर बेहोशी की हालत में मिले तो पुत्र अनिल कुमार सिकंदराराऊ क्षेत्र में मिला। उपचार कराने के बाद श्रीकृष्ण ने अज्ञात छोटा हाथी वाहन के चालक एवं परिचालक के खिलाफ कोतवाली जसराना में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed