फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Case of death of prisoner: State President of Congress will meet the family of the deceased prisoner today

बंदी की मौत का मामला: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आज मृतक बंदी के परिजन से मिलेंगे

Fri, 28 Jun 2024 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 28 Jun 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
Case of death of prisoner: State President of Congress will meet the family of the deceased prisoner today
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आज मृतक बंदी के परिजन से मिलेंगे - पार्टी के कई सांसद, राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेता होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बंदी आकाश की मौत के मामले में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को पीड़ित परिजन से भेंट करने आएगा।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पार्टी के कई सांसद के साथ स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे।

थाना दक्षिण पुलिस के द्वारा वाहन चोरी करने के आरोप में 17 जून को आकाश को पकड़ने के साथ 19 जून को उसका चालान करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की थी। जेल में बंदी की मौत हो जाने के बाद 21 जून को सुहाग नगर चौराहे पर काफी हंगामा मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग व पुलिस की बाइक जलाने की घटना हुई थी। पीड़ित आकाश के परिजन को ढांढस बंधाने को सपा, भाजपा, बसपा तथा भीम आर्मी का प्रतिनिधि मंडल मिल चुका है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 29 जून शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि वह दोपहर 2:30 बजे करीब आएंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, सांसद इमरान मसूद, सांसद राकेश राठौर, सांसद तनुज पूनिया, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक राजकुमार रावत, प्रदेश के महासचिव अनिल यादव, मुकेश धनगर के अलावा स्थानीय जिला एवं महानगर अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की पुलिस द्वारा स्पष्ट जांच एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed