{"_id":"690762930ad55d53c60013e7","slug":"case-filed-against-three-people-including-the-canter-driver-in-dap-case-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-159852-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डीएपी मामले में कैंटर चालक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डीएपी मामले में कैंटर चालक सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 02 Nov 2025 07:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना (फिरोजाबाद)। तीन दिन पूर्व नगला शादी के पास से बरामद हुई इफको एवं कृभको कंपनी की डीएपी के मामले में जिला कृषि रक्षा अधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कैंटर के चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
थाना जसराना पुलिस ने नगला शादी के पास से ग्रामीण की सूचना पर एक कैंटर कब्जे में लिया है। कैंटर में 120 बोरी कृभको कंपनी एवं 30 बोरी इफ्को कंपनी की खाद लदी हुई थी। डीएपी के नकली होने के संदेह पर पुलिस ने कैंटर को कोतवाली लाकर पुलिस के आलाधिकारियों के साथ ही जिला कृषि रक्षा अधिकारी को सूचना दी।
सूचना मिलने पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुमित कुमार विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और डीएपी की गुणवत्ता की जांच की। प्रथम दृष्टया नकली प्रतीत होने पर कैंटर के चालक धर्मेंद्र निवासी नगला गोदी कस्बा एवं थाना निधौंलीकलां, एटा से पूछताछ की। चालक द्वारा बताए गए स्थान पर एटा के जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं नायब तहसीलदार ने छापा मारा तो वहां कुछ नहीं मिला। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी की संस्तुति पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुमित कुमार चालक के साथ लाने वाले एवं भेजने वाले के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोतवाल राजेश कुमार पांडेय ने बताया केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।