फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Carrying out a demonstration or firing weapons after 'Shastra Pujan' (worship of arms) will lead to imprisonment.

Firozabad News: शस्त्र पूजन के बाद प्रदर्शन या फायरिंग की तो होगी जेल

Fri, 16 Oct 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Carrying out a demonstration or firing weapons after 'Shastra Pujan' (worship of arms) will lead to imprisonment.
फिरोजाबाद। विजयदशमी (दशहरा) के पावन पर्व और विभिन्न आयोजनों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए एसएसपी स्तर से अलर्ट जारी किया गया है। स्पष्ट चेतावनी दी है कि शस्त्र पूजन के दौरान यदि किसी भी प्रकार का शक्ति प्रदर्शन, सार्वजनिक स्थानों पर उग्र प्रदर्शन या हर्ष फायरिंग की गई, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए सीधा जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों से निपटने के लिए साइबर सेल और सर्विलांस टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एसएसपी आदित्य लांग्हे का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यदि कोई व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट, धार्मिक उन्माद फैलाने वाले संदेश या हथियारों के साथ अपनी फोटो/रील साझा करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत आईटी एक्ट और संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


प्रमुख मेलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात

एसएसपी ने बताया कि जिलेभर में आयोजित होने वाले रावण दहन और दशहरा मेलों के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मार्गों, तिराहों-चौराहों और मेला स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और एलआईयू के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और आयोजनों से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed