{"_id":"6aa59bcd1664574dd103341f","slug":"car-workshops-operating-without-noc-notices-served-to-12-centers-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-184683-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बगैर एनओसी संचालित हो रहे कार वर्कशॉप, 12 सेंटरों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बगैर एनओसी संचालित हो रहे कार वर्कशॉप, 12 सेंटरों को थमाया नोटिस
Sun, 13 Sep 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। शहर के विभिन्न इलाकों में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के अवैध रूप से संचालित कार वर्कशॉप और सर्विस सेंटरों के खिलाफ उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन चंद ने बताया कि बोर्ड ने शिकोहाबाद व फिरोजाबाद क्षेत्र के कोटला चुंगी, मीरा चौराहा, राजा का ताल और नगला भाऊ स्थित 12 वर्कशॉप सेंटरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। वहीं मीरा चौराहा स्थित राजेंद्र हुंडई के खिलाफ बिजली और पेयजल कनेक्शन काटने के कड़े आदेश जारी किए गए हैं।
जल एवं वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम के तहत सभी कार व टू-व्हीलर वर्कशॉप सेंटरों को संचालन से पूर्व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लेना अनिवार्य है। इसके बावजूद शहर में कई सेंटर बिना एनओसी के चल रहे हैं। ये केंद्र प्रतिदिन हजारों लीटर भूगर्भ जल का अनियंत्रित दोहन करने के साथ-साथ जहरीला कचरा और केमिकल युक्त पानी खुले में बहा रहे हैं, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
मीरा चौराहा स्थित राजेंद्र हुंडई के खिलाफ बोर्ड को शिकायत मिली थी। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संबंधित विभागों को राजेंद्र हुंडई का बिजली और पानी का कनेक्शन तुरंत काटने का आदेश दे दिया है।