फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Candidates are not interested in plumbing and sewing-embroidery trades

Firozabad News: प्लंबर व सिलाई-कढ़ाई की ट्रेडों में अभ्यर्थियों रुझान नहीं

Tue, 02 Sep 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Candidates are not interested in plumbing and sewing-embroidery trades
फिरोजाबाद। राजकीय आईटीआई की टेक्निकल सीटों के लिए मारामारी के बाद भी प्लंबर और सिलाई-कढ़ाई जैसे ट्रेडों में अभ्यर्थियों को रुझान नहीं दिख रहा है। नोडल आईटीआई शिकोहाबाद और जैथरा टूंडला में इन ट्रेडों की सीटें खाली रह गईं। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

30 अगस्त को आईटीआई की प्रवेश प्रकिया पूरी हो गई। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों को आईटीआई के नियम, सुविधाओं और संभावनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही एक सप्ताह तक शिक्षकों और बच्चों के बीच ओरियंटेशन प्रोग्राम चलाया जाएगा। नोडल आईटीआई प्रधानाचार्य नेहा वाजपेयी ने बताया कि शैक्षणिक क्षेत्र, प्रशासनिक अनुभवों एवं अवसरों की संभावनाएं, परिचय उत्साहवर्धन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यावरण, सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य सुरक्षा व नैतिक शिक्षा, स्थानीय परंपराओं, ओडीओपी और संस्थान भ्रमण आदि विषयों से रूबरू कराया जाएगा। हालांकि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आईटीआई में प्लंबर, स्वींग टेक्नोलाजी, वेल्डर, कंप्यूटर एम्ब्रॉइडरी, कॉस्मेटोलॉजी आदि ट्रेडों की सीटें खाली रह गई है।
विज्ञापन




कहां कितनी सीटें खाली
केंद्र खाली सीटें
शिकोहाबाद - ग्रुप में 3, ग्रुप बी में 14

टूंडला - ग्रुप की ए की 36, ग्रुप बी 57
(आंकड़ा स्रोत-आईटीआई वेबसाइट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed