{"_id":"629a2de7665fb03d66768c85","slug":"campaign-to-save-children-up-to-five-years-from-diarrhea-and-diarrhea-will-run-till-june-14-firozabad-news-agr535698880","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 जून तक चलेगी पांच वर्ष तक के बच्चों को दस्त और डायरिया से बचाने की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 जून तक चलेगी पांच वर्ष तक के बच्चों को दस्त और डायरिया से बचाने की मुहिम
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान 14 जून तक चलेगा। अभियान के दौरान दस्त और डायरिया से बचाव के लिए बच्चों को ओआरएस घोल पिलाने और जिंक की टेबलेट खिलाने के साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बच्चों को ओआरएस बनाना भी सिखाया। डीपीएम मोहम्मद आलम ने बताया कि पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में करीब 10 प्रतिशत बच्चों की मौत दस्त के कारण होती है।
दस्त से पीड़ित बच्चों को ओआरएस घोल और जिंक की टेबलेट खिलाकर स्वस्थ किया जा सकता है। अभियान के दौरान जिले में ऐसे परिवारों, जिनमें पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे हैं, वहां ओआरएस का पैकेट एवं जिंक टेबलेट पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 2.40 लाख बच्चों तक ओआरएस पैकेट और जिंक की टेबलेट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।