{"_id":"66fc55fb507be8a8870e6448","slug":"buyer-stole-stamp-worth-rs-253-lakh-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-134437-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: क्रेता ने की 2.53 लाख रुपये की स्टांप की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: क्रेता ने की 2.53 लाख रुपये की स्टांप की चोरी
Wed, 02 Oct 2024 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सैलई ठारपूठा में मुख्य मार्ग के बजाय गली का प्लाट दर्शाकर 2.53 लाख से अधिक की स्टांप चोरी का मामला सब रजिस्टार सदर तहसील ने पकड़ा है। कम स्टांप लगाने वाले विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि कोई स्टांप की चोरी नहीं करें। बल्कि सही आकलन करके स्टांप शुल्क अदा करें। डीएम रमेश रंजन के निर्देशन में स्टांप चोरी के मामलों की जांच का काम जिले की पांचों तहसीलों में किया जा रहा है। सदर तहसील में तैनात सब रजिस्ट्रार जंग बहादुर शुक्ला ने मंगलवार को सैलई ठार पूठा क्षेत्र में वीरेंद्र सिंह पुत्र तेजवीर सिंह के द्वारा प्लाट को 31 अगस्त 2024 को खरीदा था। उक्त प्लाट को मुख्य रोड से 30 मीटर के अंडर में होने के बाद भी उसे गली का प्लाट दर्शाकर करीब दो लाख 53 हजार सौ रुपये की स्टांप चोरी का मामला पकड़ा है। सब रजिस्टार ने क्रेता को मौके पर बुलाकर उसकी नाम तौल कराई, जिससे पीड़ि़त को भी खामी की जानकारी हो सके।
जांच के साथ सहायक आयुक्त स्टांप को मुकदमा दर्जकर अर्थदंड स्टांप की कमी वसूलनी की कार्रवाई की जाएगी। सब रजिस्टार जंग बहादुर शुक्ला ने कहा कि स्टांप की चोरी नहीं करें। बल्कि प्लाट खरीदने के दौरान सही मांप कराने के साथ ही स्टांप शुल्क अदा करें। अन्यथा स्टांप शुल्क की कमी के साथ अर्थदंड को भी अदा करना होगा। उन्होंने कहा कि बड़े बैनामों की जांच का क्रम जारी रहेगा।