फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Businessman left due to loss in business, team leaves for Chandigarh

Firozabad News: व्यापार में घाटा होने पर गया था व्यापारी, चंड़ीगढ़ टीम रवाना

Tue, 18 Jun 2024 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Jun 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Businessman left due to loss in business, team leaves for Chandigarh
व्यापार में घाटा होने पर गया था व्यापारी, चंड़ीगढ़ टीम रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में एक कांच आइटम सप्लायर तीन दिन पहले लापता हो गए थे। उनके पिता ने दक्षिण थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ लोकेशन भी खंगाली थी। सोमवार को लोकेशन चंडीगढ़ में मिल गई है। पुलिस टीम के साथ परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। वह व्यापार में घाटा होने पर घर से चले गए थे।

शहर के रामाकृष्णा अपार्टमेंट निवासी प्रशांत जैन कांच आयटम के सप्लाई का काम करते हैं। पिछले काफी समय से दिल्ली, कलकत्ता के अलावा अन्य स्थानों पर कांच आइटम सप्लाई करते हैं। पिछले तीन दिनों से उक्त व्यापारी अचानक गायब हो गए थे। पिता अनिल जैन ने गुमशुदगी दक्षिण थाने में दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद थाना पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। मुख्य स्थानों व रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ लोकेशन भी खंगाली जा रही थी। सोमवार को व्यापारी की लोकेशन चंडीगढ़ में मिली है। लोकेशन मिलते ही परिजन व पुलिस की टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। नगर विधायक मनीष असीजा ने व्यापारी के आवास पहुंचकर मामले की जानकारी की। साथ ही जल्द व्यापारी को खोजने की बात कही। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम चंडीगढ़ भेजी गई है। व्यापारी मिलते ही परिजन के हवाले कर दिया जाएगा। व्यापार में घाटा होने पर व्यापारी घर से चला गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed