फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bus overturned in a ditch after hitting bike rider one killed and 16 injured in firozabad

फिरोजाबाद: बाइक सवार को चपेट में लेकर बस खंदी में पलटी, एक की मौत,16 घायल

Tue, 15 Mar 2022 12:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 12:13 AM IST
सार

टूंडला-एटा मार्ग पर गांव इमलिया स्थित डेरी के पास हादसा हुआ। एटा डिपो की अनुबंधित बस आगरा से सवारियां लेकर एटा जा रही थी। 
 

विज्ञापन
Bus overturned in a ditch after hitting bike rider one killed and 16 injured in firozabad
हादसे के बाद बस और बाइक को देखती भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूंडला-एटा मार्ग स्थित गांव इमलिया की डेरी के पास सोमवार दोपहर एटा डिपो की रोडवेज बस बाइक सवार को चपेट में लेकर खंदी (सड़क किनारे के गड्ढे) में पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया। यहां एक युवक की मौत हो गई। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। बस आगरा से एटा जा रही थी।

विज्ञापन

 
एटा डिपो की अनुबंधित बस आगरा से एटा जा रही थी। दोपहर एक बजे बस टूंडला एटा मार्ग स्थित नारखी थाना क्षेत्र के गांव इमलिया स्थित डेरी के समीप पहुंची तभी बाइक सवार बस के सामने आ गया। सवार को रौंदते हुए बस मार्ग किनारे खंदी में पलट गई। हादसा देख राहगीर रुक गए और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी दौड़कर पहुंचे। सभी ने घायलों को बस से निकालना शुरू किया। सूचना पर थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सतीश कुमार (35) पुत्र गज्जू निवासी पिलुआ एटा की घटनास्थल पर मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। 

विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

अभिषेक कुमार (20) निवासी नादरमई अमांपुर, सौरव रतन (45) गंगसरा, सिढ़पुरा (कासगंज), सुनील कुमार (40) मोहकमपुर दरियाबगंज, अंजली (18) पुत्री सुनील कुमार मोहकमपुर दरियाबगंज, रामगोपाल (45) नगला मोहन धुमरी, दुर्गा (13) पुत्री जितेंद्र कुमार,  कृपाल (65) कल्याणपुर, कोतवाली देहात ,  कमला (60) पत्नी कल्लू खां पीपलखेरिया रिजोर, विकास (20) रेवाड़ी सकीट, मुन्नालाल (50) निवासी सिढ़पुरा (सभी एटा जिला),  तमन्ना (16) निवासी कुंडौल डौकी आगरा, अबरार (35) कुंडौल डौकी, आगरा, सचिव (08) पुत्र जितेंद्र कुमार निवासीगण कादरदादपुर, कायमगंज फर्रुखाबाद, रीना (45) पत्नी जितेंद्र कुमार निवासीगण कादरदादपुर, कायमगंज फर्रुखाबाद गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed