{"_id":"67fd4b41f73e4e6d9f052ef7","slug":"bus-driver-died-after-being-hit-by-a-car-while-trying-to-fix-the-indicator-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-146397-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: इंडीकेटर ठीक कर रहे बस चालक की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: इंडीकेटर ठीक कर रहे बस चालक की कार की टक्कर से मौत
Mon, 14 Apr 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना उत्तर क्षेत्र में सड़क के किनारे निजी बस खड़ी कर पीछे की तरफ इंडीकेटर ठीक कर रहे चालक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने पकड़ लिया है।
थाना फरिहा के नगला शीश निवासी 45 वर्षीय सर्वेश कुमार चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह प्राइवेट बस का चालक था। सोमवार सुबह वह बस बरात लेकर था। उत्तर थाना क्षेत्र में बंबा चौराहे के पास सड़क के किनारे बस खड़ी कर टूटे हुए इंडीकेटर को ठीक कर रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कूल की कार ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद सर्वेश सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस पहुंची। घायल को ट्रॉमा सेंटर ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कार को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।