फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bundle Combat Streets not Falling Between Workers

चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों के बीच नहीं टूट रहा गतिरोध

Mon, 29 May 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 29 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bundle Combat Streets not Falling Between Workers
चूड़ियां
 श्रमिकों संगठनों की आपसी लड़ाई के बीच चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों का गतिरोध नहीं टूट रहा है। यही कारण है कि कारखानों में उत्पादन प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद सोमवार को भी श्रमिक माल उठाने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

मई माह के प्रारंभ से दो श्रमिक संगठनों की आपसी लड़ाई में चूड़ी उद्योग का पहिया जाम हो गया है। समझौते के विरोध में एक श्रमिक संगठन द्वारा किए गए उपद्रव, तोड़फोड़ से सहमे श्रमिकाें ने कारखानों से माल उठाना छोड़ दिया। ऐसे में जिन कारखानों में उत्पादन हो रहा है, वहां भी माल बाहर नहीं जा रहा। इधर रमजान माह के देखते हुए कुछ दिन पूर्व मुस्लिम क्षेत्रों के जुड़इयों ने कार्य शुरू कर दिया था लेकिन सोमवार को उन्होंने भी कार्य से हाथ खींच लिया। ऐसी स्थिति में सेवायोजकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


बाक्स--
समझौते का अक्षरश: पालन कराए जिला प्रशासन : असीजा
चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों के बीच चल रहे गतिरोध के मद्देनजर नगर विधायक मनीष असीजा ने डीएम को पत्र भेजकर प्रशाससिक स्तर पर हुए समझौते का अक्षरश: पालन कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि जुड़ाई जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल के समय कारखाना स्वामी और मजदूरों के बीच समझौता हुआ था। इसमें शासनादेश के अनुसार 1950 रुपये प्रति सैकड़ा तोड़ा की दर से भुगतान करने, 14 तोड़ों पर एक लीटर मिट्टी का तेल देने और चटक भंगार के नाम पर अवैध कटौती न करने पर सहमति बनी थी। इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई होने पर ही काम पर लौटेंगे श्रमिक
चूड़ी जुड़ाई मजदूरों की बैठक मोहल्ला झलकारी नगर में किशोरीलाल की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में श्रमिकों ने झूठे मुकदमे दर्ज कराने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के अधिकारी और सेवायोजकों ने मिलीभगत कर कारखानों में हड़ताल कराई है। यूनियन नेता सोमेश गोस्वामी ने श्रमिकों को भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। कमेटी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, तभी हम काम पर लौटेंगे। बैठक में सर्वेश कुमार, श्रीकृष्ण, रमेशचंद्र, दुर्बीन सिंह, राकेश, धर्मपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed