फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bullies surrounded the team that went to do electrical checking

Firozabad News: विद्युत चेकिंग करने गई टीम को दबंगों ने घेरा

Wed, 24 Apr 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 24 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bullies surrounded the team that went to do electrical checking
शिकोहाबाद। शहर में कटिया डालकर चोरी छिपे ई-रिक्शा चार्ज करने की शिकायत की जांच के लिए पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। टीम के साथ अभद्रता की गई। जिसके चलते विद्युत विभाग की टीम में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की तहरीर अवर अभियंता ने थाना पुलिस को दी है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एटा रोड स्थित तकिया में अवैध रूप से कटिया डालकर ई-रिक्शा चोरी की विद्युत से चार्ज किए जाने की शिकायत विभाग को मिली थी। टीम शिकायत के आधार पर तकिया क्षेत्र में चेकिंग करने के लिए पहुंची। जैसे ही विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग शुरू की, तो विद्युत चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकांश लोगों ने अपनी-अपनी कटिया कनेक्शन हटा लिए।
विज्ञापन

विद्युत टीम ने कुछ लोगों के विद्युत कनेक्शनों की केबलों को काटने का प्रयास किया, तो दबंगों ने उनका घेराव कर दिया। उनके साथ अभद्रता की गई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर कहासुनी हुई। विद्युत अधिकारियों ने मामले को बढ़ता देख थाना पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद ही टीम ने चेकिंग अभियान को आगे बढ़ाया। जेई विवेक नारायण सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया था। एक युवक ईंट लेकर विद्युत विभाग की टीम के पीछे मारने के लिए भागा था। इसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed