{"_id":"6558b4bd660d9118860db2a3","slug":"bullies-injured-young-man-by-beating-him-with-butt-of-pistol-over-trivial-matter-in-firozabad-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: तंबाकू न खिलाने पर दबंगों ने युवक पर तमंचे के बट से किए प्रहार, फायरिंग कर फैलाई दहशत; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: तंबाकू न खिलाने पर दबंगों ने युवक पर तमंचे के बट से किए प्रहार, फायरिंग कर फैलाई दहशत; हालत गंभीर
Sat, 18 Nov 2023 06:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 06:35 PM IST
सार
फिरोजाबाद में तंबाकू न खिलाने पर दबंगों ने युवक को तमंचे के बट से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही फायरिंग कर दहशत फैलाई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
तमंचा (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दबंगों ने तंबाकू न खिलाने पर युवक के साथ गाली-गलौज की। उसने विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके अलावा तमंचे की बट से उसके चेहरे पर भी प्रहार किए हैं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मामला दक्षिण थाना क्षेत्र के कोटला मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले निवासी गौरव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वह मोहल्ले की ही एक चाय की दुकान पर बैठा था। तभी यतन यादव, रिंकू उर्फ मोटा, प्रमोद और कृष्णा शराब के नशे में आ गए। उन्होंने तंबाकू खिलाने के लिए गाली देकर कहा तो उसने अभद्रता का विरोध किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura: चुनाव से पूर्व मोदी को सुहाती ब्रज की भूमि, बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर दे सकते हैं बड़ी सौगात
विज्ञापन
इसी बात पर दबंगों ने युवक को जमीन पर गिरा लिया। उसके बाद लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। एक हवाई फायर भी किया। उसके बाद दबंगों ने तमंचे की बट से उसके चेहरे पर कई प्रहार किए हैं। थाना पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने एसपी सिटी ने गुहार लगाई। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।