फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BSP leader Nasimuddin shown black flags

बसपा नेता नसीमुद्दीन को दिखाए काले झंडे

Fri, 29 Jul 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Fri, 29 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
BSP leader Nasimuddin shown black flags
बसपा नेता नसीमुद्दीन को दिखाए काले झंडे - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता रहे दयाशंकर सिंह की पत्नी व बेटी के विरुद्घ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमद्दीन सिद्दकी को टूंडला में काले झंडे दिखाए गए। क्षत्रिय समाज के लोग और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव गोमती एक्सप्रेस से टूंडला रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। वहां से उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ आगरा के लिए रवाना होना था। इसकी भनक क्षत्रिय समाज के लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को हो गई। वह काले झंडे लेकर सुभाष चौराहा पर नगर अध्यक्ष  सतेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में एकत्र हो गए। नसीमुद्दीन का काफिला जैसे ही सुभाष चौराहा पहुंचा, भाजपाइयों और क्षत्रिय समाज के लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाना शुरू कर दिया। नारेबाजी की गई। उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। भाजपाइयों का कहना था कि दयाशंकर की पत्नी और बेटी के बारे में नसीमुद्दीन ने जो टिप्पणी की है वह क्षमा योग्य नहीं है। रामबहादुर चक, हनुमंत सिंह बघेल, जयजीव पाराशर, दीपक  चौधरी, संजय सिंह परमार, द्विजेंद्र विक्रम सिंह परमार, आजाद  जैन, अंकित शर्मा, मनीष पाठक, दयालबाबू नायक, आशू चक, कोमल वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed