फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BSF jawan accused village head and brother of beating him

Firozabad News: बीएसएफ जवान ने ग्राम प्रधान और भाई पर लगाया पीटने का आरोप

Tue, 26 Aug 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
BSF jawan accused village head and brother of beating him
05, घायल बीएसएफ जवान बलविंदर सिंहस्वयं
टूंडला। बीएसएफ जवान ने बेटी के जन्म प्रमाणपत्र के लिए हस्ताक्षर कराने जाने के दौरान ग्राम प्रधान और उनके भाई पर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सीओ से मामले की शिकायत करते हुए पुलिस द्वारा प्रधान को रुपये दिलाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव पखरपुरा निवासी बलविंदर सिंह 18वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में तैनात है। आरोप है कि शनिवार को वह बेटी के जन्म प्रमाणपत्र के लिए ग्राम प्रधान के लेटर पर हस्ताक्षर कराने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में ग्राम प्रधान और उनका भाई सड़क पर खड़े होकर शराब पीते नजर आए। हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए बाद में आने के लिए कहा। वीडियो बनाने पर उसका मोबाइल छींनकर फेंक दिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उल्टा उसी को थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन

एसओ का कहना है कि बीएसएफ जवान ने प्रधान की कार का शीशा तोड़ दिया था। जवान द्वारा ग्राम प्रधान के खाते में शीशा डलवाने के लिए चार हजार रुपये स्वयं डालते हुए लिखित में समझौता कर लिया था। वहीं, शिकायत पर सीओ अंब्रीश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता हमारा मौसेरा भाई है। उसने शराब के नशे में हमारी कार का शीशा तोड़ दिया था और अभद्रता करते हुए गाली गलौज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed