फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brother's wife's throat slit then Jeth shot himself secret captured in mobile family stunned after seeing

UP: भाई की पत्नी का काटा गला..फिर जेठ ने खुद को गोली से उड़ाया, मोबाइल में कैद वो राज; जिसे देख परिवार सन्न

Tue, 11 Mar 2025 04:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 04:50 PM IST
सार

भाई की पत्नी का कत्ल करने वाले आरोपी ने खुद की जान भी दे दी। पुलिस के अनुसार शर्म की वजह से आरोपी ने ये कदम उठाया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Brother's wife's throat slit then Jeth shot himself secret captured in mobile family stunned after seeing
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई। यहां एक व्यक्ति ने छोटे भाई की पत्नी का गला काट दिया। उसकी हत्या करने के बाद आरोपी जेठ ने खुद  को भी गोली मार ली। महिला की हत्या  के 24 घंटे बाद सूनसान स्थान पर खून से लथपथ उसकी लाश मिली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को मौके से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


 

सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सराय मुरलीधर में सोमवार की दोपहर महिला कुसुम की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं मामले की सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान और कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में मृतक महिला के पति सतीश चंद्र द्वारा थाना सिरसागंज पर अपने सगे भाई आशाराम के विरुद्ध थाना सिरसागंज पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। घटना के बाद से ही आरोपी आशाराम फरार चल रहा था।  पुलिस को घटनास्थल के पास से महिला का मोबाइल मिला है। इसमें कई तरह के साक्ष्य मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। इसमें जेठ से महिला के संबंध होने की बात सामने आ रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि सराय मुरलीधर से लगभग एक किलो मीटर दूर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर थाना प्रभारी वैभव कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने मृतक की पहचान हत्यारोपी जेठ आशाराम के रूप में कर ली। हत्यारोपी ने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 


 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि हत्यारोपी ने आत्मग्लानि के चलते गोली मारकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed