Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   brother-in-law started harassing her After marrying the widowed Bhabhi

UP: पति की मौत के बाद देवर से शादी, विधवा सुहागिन तो बनी...पर मिला ऐसा दर्द; आंसुओं में बह गए अरमान

Tue, 05 Aug 2025 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Aug 2025 12:00 PM IST
सार

फिरोजाबाद में विधवा भाभी से शादी करने के बाद देवर ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसे इस कदर प्रताड़ित किया गया कि पीड़िता थाने जा पहुंची। 

विज्ञापन
brother-in-law started harassing her After marrying the widowed Bhabhi
दुल्हन सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक विधवा महिला की दर्दभरी कहानी सामने आई है। पति की मौत के बाद देवर की उस पर नीयत खराब हो गई। देवर ने विधवा भाभी के साथ गलत काम किया। इस हरकत के बाद मायके और ससुराल वालों ने पीड़िता का दर्द नहीं समझा। देवर से ही उसकी शादी करा दी। पीड़िता ने बताया कि वो फिर से सुहागिन तो बनी, लेकिन दर्द ऐसा मिला, जिसकी वजह से उसके सभी अरमान आंसुओं में बह गए। जानें पूरा मामला....
विज्ञापन
Trending Videos

थाना फरिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी सात दिसंबर 2020 को नारखी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। जीवन खुशहाल तरीके से चल रहा था। इस बीच 28 मार्च 2025 को उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसका मकान बारिश की वजह से गिर गया, जिसके मलबे में दबकर पति की मौत हो गई। पति की मौत के गम से वो उभर भी नहीं पाई कि देवर ने उसके साथ गंदी हरकतें करना शुरू कर दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि देवर उसके साथ आए दिन छेड़खानी करने लगा। ससुराल वालों से शिकायत की, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद देवर की हिम्मत इस कदर बढ़ गई कि उसने विधवा भाभी के साथ गलत काम कर डाला। 
 
विज्ञापन

पीड़िता ने इसकी शिकायत मायके वालों के साथ ससुराल वालों से की। बदनामी के डर से मायके और ससुराल वालों ने देवर से ही उसकी शादी करा दी। शादी के बाद देवर ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। बहला फुसलाकर उसके जेवर भी हथिया लिए।

पीड़िता ने बताया कि 15 जून को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकला दिया। अब वो एक लाख रुपये की मांग कर रहा  है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed