Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bribe taking JE and lineman reached jail kept crying all night behind bars, had taken bribe in electricity

UP: 40 हजार की रिश्वत लेने वाले जेई और लाइनमैन का हुआ ये हाल, थाने में रात भर रोते रहे...सोए तक नहीं

Fri, 23 Jan 2026 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jan 2026 10:27 AM IST
सार

एंटी करप्शन की टीम ने बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उन्हें रातभर थाने में रखा गया। इस दौरान वे दोनों पूरी रात रोते रहे। 

विज्ञापन
Bribe taking JE and lineman reached jail kept crying all night behind bars, had taken bribe in electricity
जेई को ले जाती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिकोहाबाद से बुधवार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार नौशहरा फीडर के जेई राजेश कुमार और संविदाकर्मी जयप्रकाश के खिलाफ एंटी करप्शन इंस्पेक्टर ने अरांव थाने में जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसे विवेचना के लिए आगरा एंटी करप्शन थाने ही ट्रांसफर किया जाएगा। इधर, बृहस्पतिवार को जेई और संविदाकर्मी को आगरा स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Trending Videos

जेई राजेश कुमार निवासी मैनपुरी शहर और संविदाकर्मी लाइनमैन जयप्रकाश निवासी पृथ्वीपुर, करहल, मैनपुरी के खिलाफ नीरज कुमार निवासी नौशहरा ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित को जब मुकदमे की जानकारी हुई तो 14 जनवरी को जेई से मुलाकात की। जेई ने कहा कि मामला निस्तारित कराना चाहते हो तो 70 हजार रुपये और जुर्माने का पैसा अलग से देना होगा। इसके बाद 40 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में मांगे थे। इस पर एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को जेई और संविदाकर्मी की गिरफ्तारी का जाल बिछाया था। एंटी करप्शन टीम ने डीएम से बीडीओ अरांव कार्यालय के कनिष्ठ सहायक अनिकेत कुमार और न्याय लिपिक जसराना रामप्रकाश को सरकारी गवाह के तौर पर डीएम से नामित कराया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नीरज कुमार को रिश्वत में देने के लिए 500-500 रुपये के 80 नोट कुल 40 हजार रुपये केमिकल लगाकर दिए गए। इसके बाद नीरज ने अपने मित्र मंजेश कुमार के जरिये भूढ़ा भरथरा में माता मंदिर तिराहा पर जेई और संविदा कर्मी को रिश्वत देने के लिए बुलाया था। जैसे ही जेई और संविदाकर्मी ने रिश्वत ली, दोनों को टीम मे गिरफ्तार कर लिया था।

 
विज्ञापन

रातभर थाने में रोया जेई और संविदाकर्मी, पहुंचे परिजन
जेई राजेश कुमार और संविदाकर्मी जयप्रकाश रातभर थाने में रोते रहे। इधर, उनके परिजन भी थाने पहुंच गए। विभाग से इनसे मिलने कोई नहीं पहुंचा। बिजली विभाग में चर्चा है कि इससे पूर्व में भी रिश्वतबाजी के लिए जेई और संविदाकर्मी द्वारा कई बार फर्जी मुकदमे लोगों पर दर्ज कराए गए और रुपये मिलने के बाद उनको खत्म करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed