फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   body of married woman found lying in field in Firozabad family members said daughter murdered

UP News: खेत में पड़ा मिला विवाहिता का शव, मौके पर पहुंचे घरवाले बोले- बेटी की हत्या की गई

Sun, 22 Sep 2024 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 09:03 PM IST
सार

सुहागनगरी में विवाहिता का शव खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे घरवालों ने कहा कि बेटी की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of married woman found lying in field in Firozabad family members said daughter murdered
शव को कब्जे में लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मायका पक्ष के लोग हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की बात कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव नेतपुरा निवासी प्रीतम सिंह ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसकी बेटी नीतू (23) की शादी करीब सात साल पहले मटसेना थाना क्षेत्र के गांव अगरूपुरा निवासी जयराम से की थी। आरोप है कि ससुराल उसका काफी समय से उत्पीड़न कर रहे थे। रविवार का संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मटसेना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। ससुरालीजन फरार हैं। थाना प्रभारी रंजना गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed