{"_id":"6a4264d718a1c5e2080ece29","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-seven-months-after-marriage-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'ससुरालीजन पीट रहे हैं', विवाहिता का आखिरी काॅल, फिर इस हाल में मिली लाश; सात महीने पहले हुआ था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'ससुरालीजन पीट रहे हैं', विवाहिता का आखिरी काॅल, फिर इस हाल में मिली लाश; सात महीने पहले हुआ था निकाह
Mon, 29 Jun 2026 05:59 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 29 Jun 2026 05:59 PM IST
सार
विवाहिता के भांजे अनवर ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे नेहा का मायके फोन आया था। फोन पर वह बेहद डरी और सहमी हुई थी। उसने रोते हुए परिजन को बताया था कि ससुराल के लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला टीला में सोमवार सुबह एक 23 वर्षीय विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सात माह पहले उसका निकाह हुआ था। मायके पक्ष ने पति सहित चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा।
आगरा के कस्बा बाह के जुलाहपुरी निवासी मुन्नी ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री नेहा उर्फ भोलो का निकाह दिसंबर 2025 में मोहल्ला टीला निवासी समीर के साथ हुआ था। समीर चूड़ी कारोबारी है। निकाह के बाद कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। मुन्नी ने थाना दक्षिण में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति समीर, ससुर इसरार हुसैन, सास शाहीन उर्फ गुड्डो और देवर सुहैल अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नेहा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

Trending Videos
आरोप है कि मांग पूरी न होने पर सोमवार तड़के इन चारों ने मिलकर नेहा की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। मायके पक्ष का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। इधर, मृतका के भांजे अनवर ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे नेहा का मायके फोन आया था। फोन पर वह बेहद डरी और सहमी हुई थी। उसने रोते हुए परिजन को बताया था कि ससुराल के लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। इस बात से चिंतित होकर मायके वाले सोमवार सुबह ही उसकी ससुराल आने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सुबह उनके वहां पहुंचने से पहले ही नेहा की मौत की खबर आ गई।
विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष की ओर से पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या की तहरीर प्राप्त हुई है, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। -संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
ये भी पढ़ें-UP: प्राचीन शनिदेव मंदिर के चढ़ावे से हफ्ता वसूली, 40 हजार रुपये ले जाने का आरोप, CCTV आया सामने