फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   body of farmer missing for three days in Firozabad floats in Yamuna river

Firozabad News: यमुना नदी में उतराता तीन दिन से लापता किसान का शव, घाट पर खड़ी मिली साइकिल

Mon, 16 Sep 2024 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 06:45 PM IST
सार

सुहागनगरी में तीन दिन से लापता किसान का शव यमुना नदी में उतराता मिला। उसकी साइकिल घाट पर खड़ी मिली। 

विज्ञापन
body of farmer missing for three days in Firozabad floats in Yamuna river
अस्पताल में परिवार के लोग, सर्वेश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में किसान का शव गुदाऊंशाला से 40 किलोमीटर दूर नसीरपुर के पास यमुना नदी में उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। शिनाख्त होने के साथ परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि बारिश के कारण फसल के बर्बाद होने के कारण आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन


घटना लाइनपार थाना क्षेत्र के ढोलपुरा गांव की है। गांव निवासी किसान सर्वेश (55) ने किराए पर खेती लेकर उसमें फसल बोई थी। बारिश के कारण फसल बर्बाद हो गई थी। परिजनों की मानें तो इसके कारण वह काफी आहत था। 12 सितंबर की साइकिल लेकर घर से कहीं चला गया था। उसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना लाइनपार में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

इसके बाद भी परिजन सर्वेश की खोजबीन में जुटे थे। 13 सितंबर को उसकी साइकिल गुदाऊं की शाला के पास मिली थी। इसके कारण सर्वेश के यमुना नदी में कुदने की आशंका थी। यमुना नदी में खोजबीन के लिए पीएसी की गोताखोर टीम को बुला लिया था। टीम ने काफी दूर तक खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन

रविवार को देर शाम करीब 40 किलोमीटर दूर नसीरपुर क्षेत्र के मुबारकपुर में यमुना नदी में एक शव उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर किसान की पहचान सर्वेश के रूप में की। शव देखकर परिजन बिलखने लगे। 
विज्ञापन

जानकारी पर किसान नेता प्रेम अतुल यादव अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित किसान की मदद कराए जाने की मांग की है।इधर थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। 
 

मृतक सर्वेश जबरन अपना खेत बेचना जा रहा था। इसका उसके घर वाले विरोध कर रहे थे। इसी बात पर विवाद हुआ था। इससे वह घर से नाराज होकर चला गया था। एक साल पहले भी वह यमुना में कूदा था। तब उसे बचा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed