फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Board at Shikohabad CO office says fine for touching police feet

Firozabad: शिकोहाबाद सीओ दफ्तर में लगा नोटिस, पुलिस के पैर छूने पर 200 रुपये जुर्माना, यहां नहीं हैं 'बाबू जी'

Wed, 31 Aug 2022 11:05 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फिरोजाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 31 Aug 2022 11:05 PM IST
सार

सीओ कमलेश कुमार ने कहा कि यहां किसी को भी आत्मसम्मान के साथ कार्यालय आकर समस्या बतानी चाहिए। पैर छूने की परंपरा खत्म करने के लिए यह पहल शुरू की गई है। इसके अलावा यहां 'बाबू जी' नाम का कोई व्यक्ति नहीं है।

विज्ञापन
Board at Shikohabad CO office says fine for touching police feet
शिकोहाबाद में सीओ दफ्तर के बाहर लिखा हुआ निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिकोहाबाद सीओ दफ्तर में कोई काम है तो फरियाद लेकर जाएं, लेकिन किसी पुलिस वाले के पैर न छू लें। ऐसा करने पर 200 रुपये का जुर्माना देना पड़ जाएगा। सीओ कार्यालय के बाहर पेंट से लिखवा दिया गया है।

विज्ञापन


पेंट से ये भी लिखवा दिया गया है कि कार्यालय में फरियादी किसी को बाबू जी संबोधन भी न करें, क्योंकि यहां बाबूजी नाम का कोई पुलिसकर्मी काम नहीं करता। शिकोहाबाद सीओ कमलेश कुमार का कहना है कि हम सरकारी सेवक हैं और हमें जनता का कार्य करने का वेतन मिलता है।

विज्ञापन

दफ्तर में नहीं है कोई 'बाबू जी' नाम का शख्स

उन्होंने कहा कि फिर किसी को भी आत्मसम्मान के साथ उनके कार्यालय आकर अपनी समस्या बतानी चाहिए। कुर्सी पर बैठे और समस्या बताकर चला जाए। पैर छूने की परंपरा खत्म करने के लिए यह पहल शुरू की है। इसके अलावा यहां 'बाबू जी' नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। इसलिए कोई फरियादी किसी पुलिसवाले को 'बाबू जी' भी न कहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सीओ की पहल का स्वागत किया जा रहा है। लोग इस पहल की प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed